बिलासपुर : एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने वोट डालकर किया अपने मताधिकार का प्रयोग

          बिलासपुर (BCC NEWS 24): लोकतंत्र के महापर्व “लोकसभा निर्वाचन 2024” में भाग लेते हुए दिनांक 7 मई 2024 को एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा, श्रीमती पूनम मिश्रा ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने लोकतान्त्रिक कर्तव्य का निर्वहन किया। इससे पहले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान के प्रचार-प्रसार में एसईसीएल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभियान के तहत एसईसीएल द्वारा विभिन्न आयोजन किए आगे जिनमें शहर में भव्य स्वीप बाइक रैली का आयोजन, शहर में प्रमुख मार्गों एवं जगहों पर होर्डिंग्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश, स्टैम्प के माध्यम से एसईसीएल के आगंतुकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना, सोशल मीडिया के जरिये मतदाताओं को जागरूक करना, मतदाता संकल्प आदि जैसे कदम शामिल रहे जिसमें एसईसीएल कर्मियों एवं शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अभियान को सफल बनाया।



                    Hot this week

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जीपीएम का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर

                    दिल्ली की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाईं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राखियां,...

                    रायपुर : कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

                    112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और...

                    Related Articles

                    Popular Categories