Wednesday, February 18, 2026

              बिलासपुर : लड़की वाले और ​​​​​​​बारातियों के बीच चले लात-घूंसे​​​​​, डीजे में नाचने को लेकर हुआ विवाद, दूल्हे की कर दी जमकर पिटाई

              BILASPUR: बिलासपुर में डीजे में नाचने को लेकर बाराती और लड़की वालों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। वहीं, लड़की वालों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी और उसकी कार में तोड़फोड़ भी की। मारपीट से घायल दूल्हे ने थाने में शिकायत की है। दूसरे पक्ष से लड़की वालों ने भी बारातियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

              यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हिर्री निवासी सुभाष कुर्रे की शादी मस्तूरी क्षेत्र के देवगांव में रहने वाले बद्री प्रसाद नवरंग की बेटी से तय हुई थी। मंगलवार को उनकी शादी थी। इस दौरान बाराती देवगांव पहुंचे थे। वहां पर बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान देवगांव के कुछ युवक भी बरातियों के साथ नाचने लगे।

              डीजे में नाचने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा

              लड़की पक्ष के तरफ से कुछ युवकों को नाचते देख बारातियों ने विवाद शुरू कर दिया, जिस पर नाचने से मना करने पर लड़की पक्ष के युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। फिर देखते ही देखते जमकर लात-घूंसे चले। इस हमले में सुरेंद्र कुर्रे, विरेंद्र कुर्रे, दशेन और गंगा प्रसाद को चोटें आईं।

              बाराती और लड़की वालों के बीच मारपीट का मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

              बाराती और लड़की वालों के बीच मारपीट का मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

              दूल्हे की पिटाई करते हुए कार में की तोड़फोड़

              इस दौरान लड़की वाले युवक दूल्हे की कार तक पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे। दूल्हा सुभाष कुर्रे के मना करने पर युवकों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। सुभाष ने इस घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है, जिस पर पुलिस ने लड़की पक्ष के कमोद डहरिया, जमशेद डहरिया और उनके अन्य साथियों पर मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है।

              लड़की वालों ने भी कराया एफआईआर

              इधर, लड़की वालों की तरफ से जमशेद डहरिया ने भी पुलिस से शिकायत की है। उसने बताया कि मंगलवार को उनकी रिश्ते की भांजी की शादी थी। बाराती गांव के अटल चौक के पास डीजे पर नाचते हुए गाली-गलौज कर रहे थे। गांव के लोगों ने गाली-गलौज न करने की बारातियों को समझइश दी।

              इस पर दूल्हे का भाई और अन्य लोग गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर बारातियों ने गांव के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से जमशेद और उसके साथियों को चोटें आईं हैं। इस पर पुलिस ने दूल्हे के भाई और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

                              तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              Related Articles

                              Popular Categories