Monday, March 2, 2026

              छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा कैंसर सम्मेलन… बालको मेडिकल सेंटर की तरफ से किया जा रहा दो दिवसीय आयोजन, कई विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे शामिल

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) की तरफ से कैंसर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंसर सम्मेलन 17 एवं 18 जून, 2023 को होगा। कैंसर की देखभाल घर के करीब-बदलते प्रतिमान’ विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य उत्कृष्ट कैंसर उपचार सुविधाओं, देखभाल, जागरूकता, आधारभूत संरचना, मध्य भारत में विषेषज्ञों की उपलब्धता और वर्तमान कमियों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद को सुविधाजनक बनाना है।

              बीएमसी की तरफ से प्रारंभ किए जा रहे वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन में देश और दुनियाभर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विषेषज्ञ भागीदारी करेंगे। आयोजन के माध्यम से कैंसर उपचार के क्षेत्र में विकसित नई सुविधाओं और शोधों से प्रतिभागी चिकित्सकों को अवगत कराया जाएगा, जिससे वे जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे सकेंगे। सम्मेलन में सर्जिकल ओंकोलॉजिस्ट, रेडिएशन, मेडिकल ओंकोलॉजिस्ट, इपीडेमियोलॉजिस्ट, प्रीवेंटिव्ह ओंकोलॉजिस्ट, संबंधित चिकित्सा विषेेषज्ञ, जनरल मेडिसिन प्रैक्टिसनर और कैंसर उपचार क्षेत्र के प्रषिक्षु शिरकत करेंगे।

              विषय संबंधी जानकारी साझा करने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विषेषज्ञों को प्रेजेंटेशन की दिखाने बुलाया गया है। सम्मेलन के अंतर्गत बीएमसी में सम्मेलन-पूर्व दो कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। पहली कार्यशाला में ब्रेस्ट कैंसर की शल्यक्रिया का सीधा डेमो किया जाएगा। एक अन्य कार्यशाला में केईव्हीएटी- पेशेंट नेविगेशन प्रोग्राम से रूबरू करेंगे।

              बीएमसी की चेयरपर्सन ज्योति अग्रवाल ने सम्मेलन के आयोजन पर कहा कि देश में कैंसर उपचार के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता पाने की हमारी दिशा में छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन-2023 का आयोजन मील का पत्थर है। कैंसर की देखभाल घर के करीब-बदलते प्रतिमान’ विषय जरूरतमंदों को कैंसर उपचार सुविधाएं मुहैया कराने के हमारे मिशन के अनुरूप है। कैंसर उपचार विषेषज्ञों के एक मंच पर आने से जानकारियों को साझा करने में मदद मिलेगी।

              बालको मेडिकल सेंटर कैंसर मुक्त समाज के निर्माण में योगदान के लिए तत्पर है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक जरूरतमंद को उपचार की श्रेष्ठ सुविधाएं मिलें। कैंसर पीड़ितों को उम्मीद की नई रोशनी देने की दिशा में हम एकजुटता के साथ काम कर रहे हैं।

              बीएमसी की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि बीएमसी में कैंसर बचाव, शीघ्र रोग निदान और त्वरित उपचार के तीन स्तरों पर काम किया जाता है ताकि पीड़ित की स्थिति में जल्दी सुधार हो। चिकित्सकों, चिकित्सा विषेषज्ञ कैंसर उपचार संबंधी जानकारियों के साझा किए जाने तथा कैंसर मुक्त भविष्य के निर्माण में उनके प्रभावी योगदान की दृष्टि से छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन 2023 का आयोजन बड़ा अवसर है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories