CG: 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप… 9वीं की छात्रा को घर से भगा ले गया आरोपी, रिश्तेदार के घर में किया दुष्कर्म

        बिलासपुर में नाबालिग छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक लड़की को भगाकर अपने रिश्तेदार के घर ले गया था।

        BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 15 साल की लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की, फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर उसे भगाकर ले गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

        टीआई रवींद्र अनंत ने बताया कि मस्तूरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की छात्रा नवमीं कक्षा में पढ़ती है। बीते 21 अक्टूबर को वह घर से बिना बताए निकली थी, जिसके बाद घर वापस नहीं आई। उसके परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिली।

        अपहरण की आशंका पर केस दर्ज

        परिजनों ने बताया कि लड़की की सहेलियों और परिचितों से पूछताछ की, फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। तब परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर लड़की और संदेही की तलाश की।

        आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

        आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

        युवक ने प्रेम जाल में फंसाया
        पुलिस के मुताबिक छात्रा की पहचान करीब साल पहले जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ के केसला निवासी रवि टंडन (19) से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। लड़की उसकी बातों में आकर उसे साथ चली गई।

        अलर्ट मोड पर रही पुलिस ​​​​

        संदेही युवक रवि टंडन का नाम सामने आते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि पिछले चार-पांच दिन से वह गायब है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और युवक की सरगर्मी से खोजबीन करने लगी।

        रिश्तेदार के घर ले गया और किया रेप

        पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टुंड्रा में दबिश दी, जहां युवक के साथ लड़की भी मिल गई। लड़की का बयान दर्ज करने पर पता चला कि युवक उसे अपने रिश्तेदार के घर में रखा था, जहां उससे रेप किया।

        आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
        लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक रवि के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर थाने ले आई। लड़की का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                Related Articles

                Popular Categories