CG: अलग-अलग गांव में 2 युवकों ने लगाई फांसी… बलौदाबाजार में भाई दूज के दिन आत्महत्या, एक ने कमरे में दूसरे का पेड़ पर मिला शव

            Balodabazar: बलौदाबाजार में भाई दूज के दिन बुधवार को दो अलग-अलग गांव में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाई, वहीं दूसरे युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने दोनों का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पलारी थाना पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।

            ये दोनों घटना पलारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सेमरिया के विष्णु यादव (23 साल) ने उस वक्त फांसी लगाया, जब उसके घर यादव नृत्य करने पहुंचे थे। गांव में मातर उत्सव के बाद सामाजिक लोगों के घर यादव नृत्य करने पहुंचे थे। वहीं जब मृतक के आंगन में नृत्य करने लगे, इसी दौरान विष्णु अपने कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।

            अस्पताल ले जाते समय तोड़ दम

            मृतक विष्णु का बड़ा भाई रामखिलावन यादव ने बताया कि नृत्य कर रहे लोग परम्परा के अनुसार घर के अंदर आशीर्वाद देने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो कमरे में झांकने पर विष्णु फांसी पर लटकता दिखा।

            इसके बाद घर का छप्पर तोड़कर रस्सी काट युवकों को नीचे उतारा गया। विष्णु को जिस वक्त फांसी से नीचे उतारा गया, उसकी सांसे चल रही थी। इसके बाद तत्काल अस्पताल ला जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

            युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

            युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

            पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला युवक

            दूसरी घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पौंसरी की है। युवक दुर्गेश ध्रुव पिता गोपाल ध्रुव (20 साल) ने श्री सीमेंट के पास गांव में रात को मुख्य रास्ते में नाला के किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रास्ते में आने-जाने वाले लोगों ने युवक को फांसी पर लटकते हुए देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

            सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पलारी अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों युवकों आत्महत्या का कारण पता नहीं चला पाया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories