CG: घर के बाहर खेल रही बच्ची को वाहन ने रौंदा… पिता लहूलुहान हालत में 9 महीने की बेटी को अस्पताल ले गए, इलाज से पहले ही मौत

              दुर्ग: जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को रौंद दिया। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता ने उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

              पुलिस ने बताया कि ग्राम समोदा निवासी सुभाष जोशी की बेटी रितिका जोशी (8 माह) सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे घर के पास खेल रही थी। सुभाष जोशी भी उस समय घर के बाहर ही बैठा था। तभी अचानक विपरीत दिशा से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन आया और रितिका को कुचलते हुए चला गया।

              जेवरा सिरसा पुलिस चौकी।

              जेवरा सिरसा पुलिस चौकी।

              इस हादसे में रितिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे डायल 112 की मदद से दुर्ग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद से माता-पिता की हालत गंभीर है। पूरे घर में मातम पसर गया है।

              वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

              जेवरा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्ची को पीएम के लिए भेजा। इसके बाद वाहन के बारे पता लगाने के लिए लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लेंगे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories