Sunday, February 8, 2026

            CG: बारातियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा… एक की मौत, 40 से अधिक लोग घायल, 25 रायपुर रेफर, अस्पताल में मची अफरातफरी

            गरियाबंद: जिले में गुरुवार रात 12 बजे के करीब बारातियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 40 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए। नेशनल हाईवे में ग्राम बारुका के पास ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

            जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के ग्राम केसरा से गरियाबंद से लगे ग्राम मोहेरा में बारातियों से भरा ट्रक आया हुआ था। गुरुवार रात नेशनल हाईवे में ग्राम बारुका के ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रक में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सवार थे।

            एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

            एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

            घटना के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिनका इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 25 लोगों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories