CG: जांजगीर में युवक ने किया सुसाइड.. सुबह घर से निकला था, फिर लौटा ही नहीं; खेत में मिली लाश

        जांजगीर: जिले में एक युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। वो सुबह घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। उसकी खेत में में लाश मिला है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि उसने ऐसा क्यों किया है। मामला नैला चौकी इलाके का है।

        जानकारी के मुताबिक, सरखो गांव में रितेश देवांगन(20) अपने परिवार के साथ रहता था। उसने 10वीं तक की पढ़ाने करने के बाद पढ़ाई छोड़ दिया था। घर में ही कोसा बुनाई का काम करता था।

        बताया गया कि सोमवार सुबह से वह घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। घरवालों ने बताया कि हमें लगा था कि कहीं घूमने गया होगा। जल्दी आ जाएगा। मगर वह दोपहर तक लौटा हीं नहीं। परिजनों ने बताया कि हमने उसे फोन भी किया था। फिर भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।

        इस तरह से खेत में मिली लाश।

        इस तरह से खेत में मिली लाश।

        इसके बाद हमने उसके बारे में गांव में भी पता लगाया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में शाम के वक्त गांव के लोगों ने परिजनों की सूचना दी कि खेत में रितेश की लाश पड़ी है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अब जांच शुरू की है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।



                Hot this week

                रायपुर : सुलेंगा की तुलेंद्री बनीं मिसाल

                राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने संवारी जिंदगीराइस मिल और...

                रायपुर : सुनने की क्षमता लौटी, तो पंख लगे सपनों को

                श्रवण यंत्र ने बदली नारायणपुर की प्रमिला की दुनियारायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories