CG: ढाबे में एक युवक को 12 लोगों ने मिलकर पीटा… खाना खाते समय लोहे की रॉड से हमला, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ था विवाद; 3 गिरफ्तार

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक युवक की 12 लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। युवकों ने ये हमला शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर किया। उन्होंने युवक के साथ पहले गाली गलौज की। फिर उसके सिर में रॉड से हमला कर दिया। इस हमलें में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। ये पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। मामलें में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

            पीड़ित रसपाल सिंह ने आमानाका थाने में FIR दर्ज करवाई कि वो वीरसावरकर नगर हीरापुर का रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध में ट्रक मैकेनिक का काम करता है। 3 दिसंबर को रात पौने 12 बजे के करीब रिंग रोड नं 2 स्थित हाईवे ढाबा में खाना खाने गया था। वो वहां खाना खा रहा था। इस बीच बाजू के टेबल में बैठे एक व्यक्ति ने रसपाल से पानी मांगा। तो उसने पानी दे दिया।

            फिर शराब के लिए पैसे मांगे

            फिर कुछ देर बाद एक आरोपी उससे शराब पीने के लिए जबरन 500 रुपये मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने गाली गलौज चालू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने उस पर रॉड और कुर्सी से हमला कर दिया। इस दौरान 11 लोगों ने मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। फिर वे मौके से फरार हो गए।

            FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार

            इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की। जिसमें तीन आरोपी अभिषेक गुप्ता, खलेश्वर उर्फ सोनू गुप्ता और प्रेम सोना को गिरफ्तार कर लिया है। मामलें में अन्य आरोपी फरार है।


                          Hot this week

                          कोरबा: दूसरे दिवस की रामलीला के प्रमुख आकर्षक रहे हनुमान अंश मूवी के नायक शोभिनव सत्य

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रीरामलला जी की प्रतिमा...

                          प्रधानमंत्री मोदी 11 दिसंबर को कनाडा जाएंगे, ट्रेड डील पर बातचीत होगी

                          नई दिल्ली/टोरंटो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 से 12 दिसंबर...

                          Related Articles

                          Popular Categories