CG: नेशनल हाइवे में हादसा, दो युवकों की मौत… गड्ढे में उछली तेज रफ्तार बाइक, सड़क में गिरने से मौके पर हो गई मौत

            सरगुजा: नेशनल हाइवे 43 अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्यमार्ग में सोमवार को तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में उछल गई। बाइक के अनियंत्रित हो जाने से उसमें सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक गुतुरमा से अंबिकापुर लौट रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में रहकर पढ़ाई कर रहे राहुल लकड़ा (20) वर्ष अपने दोस्त आर्यन कुजूर (19) के साथ रविवार को बाइक से रविवार को ग्राम भरतपुर, भट्टीपारा गया हुआ था। वहाँ से काम निपटाकर दोनों रात को ग्राम ललितपुर, गुरगुमा में अपने रिश्तेदार के यहाँ चले गए और रात को वहीं रूक गए। सोमवार सुबह दोनों बाइक से अंबिकापुर जाने के निकले थे।

            घटनास्थल पर बिलखते परिजन

            घटनास्थल पर बिलखते परिजन

            सिर में गंभीर चोट आने से मौत
            नेशनल हाइवे में गुरगुमा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक उछलने के बाद अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर में गंभीर चोट आने पर राहुल एवं उसके दोस्त आर्यन कुजूर की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक ग्राम मुसघुटरी, महादेवडांड जिला जशपुर के थे और आपस में गहरे दोस्त थे। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पीएम पश्चात् शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक राहुल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

            पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदा गया था गड्ढा
            ग्राम गुरगुमा में नलजल योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार हेतु सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया था। गड्ढे को भरा तो गया था, परंतु समतल नहीं किया गया था। इस कारण युवकों की बाइक उछल गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं जो मौत की वजह बनीं।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories