Thursday, February 19, 2026

              CG : वायुसेना के कर्मचारी से 6 लाख की ऑनलाइन ठगी, हर लाइक में 50 रुपए पाने के लालच में धोखाधड़ी, टेलीग्राम से जाल में फंसा

              जामुल पुलिस स्टेशन

              दुर्ग: जिले में एक वायुसेना कर्मी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। छुट्टियों पर घर आए सैनिक को टेलीग्राम के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया। ठग ने उसे पहले लिंक में लाइक करने का टास्क दिया और हर लाइक के पीछे 50 रुपए दिए। इसके बाद उससे 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

              जामुल पुलिस ने बताया कि नितिन यादव वायुसेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिग नासिक (महाराष्ट्र) में है। वह 28 अप्रैल से 10 मई तक 12 दिन की छुट्टी में भिलाई आया है। उसने शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को उसके फोन में टेलीग्राम मैसेज आया था। उसमें एक अज्ञात आईडी से मैसेज भेजा गया था।

              एक लाइक के पीछे 50 रुपए देने की जानकारी

              मैसेज भेजने वाले ने उसे एक टास्क दिया था। उसे गूगल में जाकर पूरा करना था। उसे हर एक लाइक के पीछे 50 रुपए देने की जानकारी दी गई थी। जब नितिन ने गूगल में जाकर टास्क को लाइक किया तो उसे कई बार 50 रुपए मिले। इससे उसे यकीन हो गया कि मैसेज भेजने वाला सही आदमी है।

              3 हजार रुपए लगाएगा तो उसके बदले 3900 रुपए मिलेंगे

              इसी दौरान उसे एक और टास्क आया। इसमें उसे कहा गया कि वो 3 हजार रुपए लगाएगा तो उसके बदले 3900 रुपए मिलेंगे। नितिन ने 3000 रुपए लगाए तो उसे 3900 रुपए मिल गए। ठग ने नितिन को 29 अप्रैल तक फोन पे के माध्यम से आईडी में 20 हजार और 50 हजार रुपए भेजे गए।

              ठग के खाते में डाले 6 लाख रुपए

              इसके बाद ठग ने टॉक्स को बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया और नितिन ठग के विश्वास में इतना आ गया कि वो कई गुना मुनाफा कमाने के लिए उसके खाते में 6 लाख रुपए डाल दिया। इसके बाद ठग ने उसे पैसे नहीं भेजे। जब नितिन को ठगी का अहसास हुआ तो उसने थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories