Tuesday, February 10, 2026

            CG: फेसबुक से हुई दोस्ती, शादी का वादा कर किया रेप… गरियाबंद के युवक को बिलासपुर की युवती से हुआ प्यार, दुष्कर्म के बाद शादी से किया इंकार; आरोपी गिरफ्तार

            युवती से प्यार और शादी करने का वादा कर दिया धोखा।

            बिलासपुर: जिले की युवती से गरियाबंद के युवक ने पहले दोस्ती की और फिर उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया, जिससे परेशान होकर युवती ने थाने में शिकायत कर दी। उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

            पचपेड़ी क्षेत्र की रहने वाली 22 साल की युवक ने थाने में शिकायत कर बताया है कि पांच साल पहले वह रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान फेसबुक के जरिए उसकी पहचान गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के भैंसमुड़ी निवासी मोहन ध्रुव (27) से हुई। फेसबुक से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसका फायदा उठाकर युवक उससे मिलने-जुलने लगा। फिर उसके साथ शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से युवक उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

            पुलिस ने गरियाबंद में दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

            पुलिस ने गरियाबंद में दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

            अब बोला नहीं करनी है शादी, जो करना है कर ले
            युवती ने पुलिस को बताया कि उसका शारीरिक शोषण करने बाद युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया है। युवक ने उससे पीछा छुड़ाने के लिए मोबाइल भी बंद कर दिया है। युवक ने युवती को धमकाते हुए बोला कि उससे शादी नहीं करनी है, जो करना है कर ले। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिर गरियाबंद स्थित उसके गांव में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories