CG: चुनावी रंजिश में युवा कांग्रेस नेता पर चढ़ा दी कार… NSUI और युवक कांग्रेस नेताओं के बीच हुआ झगड़ा, फिर तेज रफ्तार कार से मारी टक्कर, CCTV वीडियो आया सामने

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चुनावी रंजिश के चलते NSUI और युवक कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक्टिवा से जा रहे युवक कांग्रेस नेता व उसके साथियों पर NSUI के प्रदेश सचिव ने तेज रफ्तार कार चढ़ा दी, जिससे युवक 10 फीट उछल कर दूर जा गिरा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              गोंडपारा निवासी सिद्धू श्रीवास्तव अपने दोस्त और युवक कांग्रेस के जिला शहर महासचिव मंजीत सोनी सहित अन्य दोस्तों के साथ रविवार की रात खाना खाने के लिए ढाबा गए थे। ढाबा से आने के बाद सभी मोहल्ले की दुकान के पास खड़े थे। वहां पहले से अभिजीत श्रीवास्तव भी था। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के गुटबाजी को लेकर अभिजीत ने उन्हें गाली देने लगा। युवकों ने उसे गाली देने से मना किया, तब उसने अपने भाई व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव को बुला लिया।

              युवकों ने पहले गाली दिया फिर घेर कर जमकर मारपीट की।

              युवकों ने पहले गाली दिया फिर घेर कर जमकर मारपीट की।

              पहले हुई जमकर मारपीट, फिर चढ़ा दी तेज रफ्तार कार
              इस दौरान अभिजीत और अमीन ने मिलकर सिद्धू व उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसके बाद अमीन श्रीवास्तव अपनी आई टेन कार को तेज रफ्तार चलाते हुए आया। इस दौरान मंजीत सोनी व एक्टिवा सवार उसके साथियों को ठोकर मारते हुए भाग निकला। इस हादसे में सिद्धू व मंजीत सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है।

              कार से रौंदते सीसीटीवी में कैद हुई घटना
              सिद्धू ने बताया कि जिस जगह पर मारपीट की घटना हुई है वहां पर सीसीटीवी लगा हुआ है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं, कार से टक्कर मारने की घटना भी सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित ने सीसीटीवी का फुटेज भी कोतवाली पुलिस को सौंपा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कार सवार युवक मोहल्ले के युवक और एक्टिवा सवार को टक्कर मारते हुए साफ दिख रहा है। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories