Friday, February 13, 2026

              CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कार्टूनिस्ट त्र्यम्बक शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक  एवं कार्टूनिस्ट त्र्यम्बक शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को उनका ही कार्टून भेंट किया। यह भेंट देखकर मुख्यमंत्री मुस्कुराये बिना नहीं रह सके। उनकी बिटिया अंजली शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्टून वॉच के 28 वें वर्ष में प्रवेश पर श्री शर्मा को बधाई दी। इस मौके पर अंजय शुक्ला और कार्टूनिस्ट आलोक सिंग भी उपस्थित थे.


                              Hot this week

                              रायपुर : 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के क्षेत्र...

                              रायपुर : हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर

                              सुदूर वनांचल एवं बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में घर-घर...

                              Related Articles

                              Popular Categories