Monday, February 23, 2026

              CG: महादेव बेटिंग ऐप पर केंद्र सरकार ने बैन लगाया… 22 बेटिंग एप्लीकेशन के खिलाफ कार्रवाई; केंद्र ने कहा- ये छत्तीसगढ़ सरकार भी कर सकती थी

              रायपुर: केंद्र सरकार ने महादेव सट्टेबाजी ऐप पर प्रत‍िबंध लगा दिया है। प्रवर्तन न‍िदेशालय (ED) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव बुक और रेड्डी अन्नाप्रिस्टोप्रो समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।

              सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास IT अधिनियम की धारा 69-ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया। सरकार पिछले डेढ़ सालों से इसकी जांच कर रही है।

              इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव सट्टा ऐप समेत 22 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया।

              इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने महादेव सट्टा ऐप समेत 22 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया।

              ED के अनुरोध पर कार्रवाई की गई- मंत्रालय

              IT मंत्री ने कहा कि वास्तव में, ईडी से पहला और एकमात्र अनुरोध प्राप्त हुआ है और इस पर कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार को इसी तरह के अनुरोध करने से किसी ने नहीं रोका था।

              ईडी की हिरासत में आरोपी कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव और असीम दास।

              ईडी की हिरासत में आरोपी कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव और असीम दास।

              2 नवंबर को ED ने की थी बड़ी कार्रवाई

              दरअसल, 2 नवंबर को ही ED ने छत्तीसगढ़ पुलिस के कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव और असीम दास नाम से युवक को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अगले ही दिन ED ने प्रेस नोट जारी कर बड़े दावे किए थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories