CG : कलेक्टर का आकस्मिक निरीक्षण, आश्रम के अधीक्षक-अधीक्षिका पर निलंबन की गिरी गाज, दोनों गायब मिले

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने बीते शनिवार को दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के आश्रम और छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान कन्या आश्रम और बालक आश्रम बेलझिरिया के अधीक्षक-अधीक्षिका बिना किसी पूर्व सूचना के गायब मिले. उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है.

              निलंबन आदेश में कहा गया है कि 20 जुलाई को निरीक्षण दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के आश्रम में अनुपस्थित रहने और नियमित रूप से आश्रम में नहीं रहने के कारण बी.एस. मास्को अधीक्षक (प्रधान पाठक) आदिवासी बालक आश्रम बेलझीरिया, विकासखण्ड मरवाही और रियाज अंसारी अधीक्षिका (प्रधान पाठक) आदिवासी कन्या आश्रम बेलझीरिया विकासखण्ड मरवाही को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. बी.एस. मास्को और रियाज अंसारी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गौरेला नियत किया जाता है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories