CG: एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त… भूपेश का दावा 60 से ज्यादा सीटें जीत रहे; साव ने कहा- मजबूती के साथ सरकार बना रहे

              RAIPUR: विधानसभा चुनाव के लिए नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। उससे पहले एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं। इसके मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों उत्साहित हैं।

              एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है। खास बात यह है कि दोनों दल प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

              भाजपा बोली- हर जगह बढ़ा हमारा वोट प्रतिशत

              भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, अधिकांश पोल ने बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी मजबूती के साथ सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में भाजपा का सर्वाधिक जगह पर वोट प्रतिशत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा बराबर की स्थिति में हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी।

              एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर लिखा।

              एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर लिखा।

              कांग्रेस ने कहा- भरोसा बरकरार है

              एग्जिट पोल को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि, भरोसा बरकरार है। आ रही फिर से कांग्रेस सरकार है। वहीं एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              Related Articles

                              Popular Categories