CG: 1 लाख 20 हजार की कफ सिरप जब्त… पुलिस की चेकिंग देख दो लोग बाइक छोड़कर भागे, तलाश जारी

              सूरजपुर: जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी बीच मंगलवार को प्रतापपुर पुलिस ने एक बाइक से करीब 1 लाख 20 हजार रुपए का कफ सिरप जब्त किया है। जबकि पुलिस को देख बाइक सवार दो लोग मौके से भाग गए।

              दरअसल, पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर क्राइम पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजपुर से प्रतापपुर होते हुए वाड्रफनगर की ओर बाइक सवार दो लोग जा रहे हैं।

              चांचीडांड गांव में घेराबंदी कर प्रतापपुर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर दोनों लोग बाइक छोड़कर भाग निकले। बाइक में तलाशी लेने पर बैग से 260 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये है।

              पुलिस ने नशीली कफ सिरप और परिवहन में इस्तेमाल बाइक को जब्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। भागने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

                              हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष...

                              रायपुर : मनरेगा से बदली निम्मलगुड़ा की तस्वीर

                              500 जल अवशोषण ट्रेंच से बढ़ा भू-जल स्तर, 1,801...

                              रायपुर : बड़े गौरी तालाब के कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories