CG: छत्तीसगढ़ में चलती बाइक पर कपल का रोमांस, VIDEO वायरल.. लड़के को गले लगाए टंकी पर बैठकर घूमती रही युवती; साथ में चल रहे थे दोस्त

              Durg: दुर्ग जिले में चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई नजर आ रही है। वो लड़के को गले लगाए हुए है। दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है।

              दरअसल, शनिवार सुबह 9.50 बजे एक बिना नंबर की हाई स्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे थे।

              लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ था। ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए। इस दौरान जिन लोगों ने भी इन्हें देखा, वह हैरान रह गया। दूसरे लोग भी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखे।

              लड़की ने अपने चेहरे को लड़के के जैकेट से छिपाया था।

              लड़की ने अपने चेहरे को लड़के के जैकेट से छिपाया था।

              इनके साथ स्कूटर पर चल रहे थे दोस्त
              बाइक में बैठे लड़का लड़की के साथ ही एक स्कूटर CG 07 CF 0919 चालक लड़का लड़की चल रहे थे। ये लोग भी उनके साथ रेस्टोरेंट तक गए। इससे साफ था कि बाइक सवार लड़का और लड़की ये सारा काम जानबूझकर खुलेआम कर रहे थे।

              कपल के साथ स्कूटर से चलते रहे उनके दूसरे दोस्त

              कपल के साथ स्कूटर से चलते रहे उनके दूसरे दोस्त

              एसपी के आदेश की उड़ी धज्जियां
              एक तरफ जहां दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव यह आदेश दे रहे हैं कि यदि कोई भी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी। वहीं ये दो मनचले लड़का और लड़की खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला आईपीसी के सेक्शन 279 (खतरनाक ड्राइविंग) का बनता है।

              वहीं इस मामले में अब एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि ट्रैफिक रूल का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जो भी व्यक्ति रफ ड्राइविंग करते पाया जाएगा उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान

                              47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेंगी संबल, जल...

                              रायपुर : अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

                              गायत्री निर्मलकर सहित ग्रामीणों को गांव में ही मिल...

                              रायपुर : टीबी के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं, बनें किसी मरीज की उम्मीद

                              जशपुर में 19 विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) मरीजों सहित...

                              रायपुर : 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति...

                              Related Articles

                              Popular Categories