CG: नदी में मिली महिला और 2 बच्चों की लाश… आस-पास के लोगों ने देखा शव, कूदकर जान देने की आशंका

              रायगढ़: जिले के मांड नदी में एक साथ 3 शव मिले हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे एक महिला और 2 बच्चों की लाश लोगों ने देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मामला भूपदेवरपुर इलाके का है।

              जानकारी के मुताबिक, खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली मांड नदी में तीनों की लाश मिली है। महिला की उम्र 35 से 40 साल के करीब बताई जा रही है। वहीं एक बच्चे की उम्र 6-7 साल और दूसरे बच्चे की 4-5 साल हो सकती है।

              सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की होगी।

              पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज।

              पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज।

              उधर पुलिस का कहना है कि, मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल भूपदेवपुर पुलिस महिला और दोनों बच्चों की शिनाख्त में जुटी है। साथ ही आसपास के थानों से भी पतासाजी कर रही है। इन लोगों के तस्वीरें सभी थानों में भेजी गई हैं। आस-पास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिलासपुर में पीडीएस के तहत राशन का 70 प्रतिशत से अधिक भंडारण

                              37 प्रतिशत हितग्राहियों को मिला राशनरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया

                              कच्चे घर से पक्के आवास तक का सफरमहतारी वंदन...

                              Related Articles

                              Popular Categories