Monday, February 16, 2026

              CG: फांसी पर लटका मिला महिला का शव… शरीर पर पहने गए सोने-चांदी के गहने गायब, हत्या कर लाश को लटकाने की आशंका

              घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण।

              कांकेर: जिले के नरहरपुर ब्लॉक के जामगांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला है। मृत महिला के शरीर से उसके गहने गायब होने की बात परिजनों ने पुलिस को बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है।

              जानकारी के मुताबिक, जामगांव निवासी श्रीचरण मंडावी अपनी बेटी के साथ अभनपुर शादी में गया हुआ था। उसकी पत्नी कमला देवी घर में अकेली थी। मंगलवार सुबह श्रीचरण ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि मां ने सोने-चांदी के कुछ गहने पहने हुए थे, जो गायब हैं।

              महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

              महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

              फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जांच में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने कहा कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

              पुलिस जांच में जुटी।

              पुलिस जांच में जुटी।

              शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी अविनाश ठाकुर ने कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों का कहना है कि जेवरात गायब है, इसकी जांच भी की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              Related Articles

                              Popular Categories