CG: नशे में धुत बस ड्राइवर ने ट्रक को मारी टक्कर… भाटापार से बिलासपुर जा रही बस एक्सीडेंट; केबिन में बैठे यात्री घायल, ड्राइवर गिरफ्तार

            बलौदाबाजार: जिले के भाटापारा-लिमतरा मार्ग में तरेंगा के मुख्य गेट के पास गुरुवार शाम सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार कई यात्री घायल हो गए। भाटापारा शहर व ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

            जानकारी के मुताबिक, आशीर्वाद ट्रैवल की बस गुरुवार देर शाम 7 बजे भाटापारा से सवारी बिठाकर लिमतरा नांदघाट होते हुए बिलासपुर जा रही थी। वहीं तरेंगा में सड़क किनारे पोहा से भरा ट्रक खड़ा था। नशे में धुत बस ड्राइवर ट्रक से जा भिड़ा।

            ट्रक से टकरा कर अनियंत्रित हुई बस

            जब तक किसी को समझ में आता, बस ट्रक के पीछे हिस्से से जोरदार टकराते हुए अनियंत्रित हो गई। बस के सामने कैबिन में बैठे सवारियों को गंभीर चोट आई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 वाहन से घायलों को भाटापारा अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया गया।

            नशे में था बस ड्राइवर

            पुलिस थाना ग्रामीण प्रभारी अमित पाटले ने बताया कि भाटापारा से रोज चलने वाली सवारी बस ट्रक से जा भिड़ा। बस ड्राइवर नशे में था। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी में बैठे सवारियों ने बताया कि जब बस स्टेशन से निकली उस वक्त ड्राइवर नशे था। ड्राइवर गाड़ी को लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। सवारियों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन ड्राइवर नहीं माना।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories