Friday, February 20, 2026

              CG : झुंड से भटककर गांव में घुसा हाथी, दहशत का माहौल, गजराज को निकालने में जुटा वन अमला

              कांकेर: जिले में दल से भटका हाथी शहर के बेहद करीब आ पहुंचा है। हाथी बीती रात शहर से महज 3 किलो मीटर दूर गोविंदपुर में गलियों में घूमते और भागते नजर आया। गोविंदपुर से होते हुए हाथी डुमाली गांव में घुस आया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

              हाथी के घुस आने की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को अलर्ट कर हाथी को जंगल की ओर ले जाने में जुटा है। फिलहाल किसी तरह के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन हाथी के आने से आस पास के ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

              कांकेर जिले में दल से भटका हाथी शहर के बेहद करीब गांवों में घुसा।

              कांकेर जिले में दल से भटका हाथी शहर के बेहद करीब गांवों में घुसा।

              भटक कर कांकेर शहर के करीब आया हाथी

              बता दें कि दल से भटका हाथी काफी दिनों से चारामा क्षेत्र के जंगलों में विचरण कर रहा रहा था। देर रात भटक कर कांकेर शहर के करीब आ पहुंचा है। वन अमला हाथी पर नजर बनाए हुए हैं।

              फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा हाथी।

              फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा हाथी।

              लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील

              हाथी के शहर के नजदीक घुस आने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वन विभाग ने इलाके में मुनादी कराकर ग्रामीणों से घर में रहने की अपील की है। हाथी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने वन विभाग की टीम दुमाली में तैनात है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories