CG : धारदार हथियार से काट डाला किसान का गला, उसी के खेत में फेंकी लाश; गले और पैर में गंभीर चोट के निशान

              BALOD: छत्तीसगढ़ के बालोद में एक किसान को धारदार हथियार से वार कर आरोपियों ने बेरहमी से मार डाला। बताया जा रहा है कि किसान को उसी के खेत में मार कर फेंका गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोरगुडा ग्राम का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक किसान के गले और पैर में गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की पहचान कोरगुडा निवासी फगवा राम (52) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

              बालोद में एक किसान को धारदार हथियार से वार कर आरोपियों ने बेरहमी से मार डाला।

              बालोद में एक किसान को धारदार हथियार से वार कर आरोपियों ने बेरहमी से मार डाला।

              थाना प्रभारी रवि शंकर पांडे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। खेतों की तरफ जाने वाले रास्ते के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही खेती किसानी से जुड़े सभी मामलों को खंगाला जा रहा है।

              खेत में मिली किसान की लाश।

              खेत में मिली किसान की लाश।

              3 टीम कर रही जांच

              थाना प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि किसान सीधा-साधा था, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हमने हर एंगल से जांच शुरू कर दिया है। पुलिस की तीन टीम हत्यारों को पकड़ने के लिए लगी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो सिंचाई योजना के लिए 6.12 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories