CG : सड़क हादसे में धड़ से अलग हुआ सिर​​​​​​​, बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, दो का कटा हाथ

        JASHPUR: छत्तीसगढ़ के जशपुर में बाराती बस और ट्रक आपस में जोरदार टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया है। वहीं एक महिला सहित 2 लोगों के हाथ कट कर अलग हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात निजी बस क्रमांक सीजी 13 AJ 2993 बारातियों को लेकर बलरामपुर से धर्मजयगढ़ लौट रही थी। वहीं सुखरापारा में सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 14 एम जी 9654 के चालक ने बस को एक साइड से रगड़ दिया।

        सिर कटकर धड़ से हुआ अलग

        बस की सीट पर बैठे बाराती संजय तिवारी (18 साल) निवासी बेहरापारा धर्मजयगढ़ का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाराती अश्विन तिवारी (18 साल) निवासी सिविल लाइन धर्मजयगढ़ का दायां हाथ और माधुरी यादव (17 साल) का भी दायां हाथ कटकर अलग हो गया।

        दोनों घायल अम्बिकापुर रेफर

        घटना की सूचना मिलते ही मैके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के पत्थलगांव सिविल अस्पताल भेजा। जहां से गंभीर रूप से घायल दोनों मरीजों को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया।

        दोनों की हालत बेहद नाजुक

        बताया जा रहा है कि दोनों घायल का हाथ कटकर अलग हो जाने से दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पत्थलगांव प्रशिक्षु SDOP भानू प्रपात ने बताया कि ट्रक ओर बस को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : 2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

                रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की...

                रायपुर : कभी घर तक सीमित रहने वाली बसंती कश्यप अब बनीं लखपति दीदी

                रायपुर (BCC NEWS 24): बस्तर जिले के विकासखण्ड बस्तर...

                Related Articles

                Popular Categories