छत्तीसगढ़ : मतपेटियां जमा कर लौट रहे शिक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दिव्यांग मतदान दल के टीम में लगी थी ड्यूटी

        बालोद: जिले में मतदान संपन्न करा कर लौट रहे शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा सुबह लगभग 4:30 से लेकर 5 के बीच की बताई जा रही है। शिक्षक का नाम खेलन सिंह पटेल है। शिक्षक तरौद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे। वहीं उनकी ड्यूटी दिव्यांग मतदान दल के टीम में लगी हुई थी।

        जानकारी के अनुसार, शिक्षक खेलन सिंह पटेल​​​​​​​ दिव्यांग मतदान दल से चुनाव संपन्न करा कर स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा कर चुके थे। वहां से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बालोद शहर के दल्ली चौक में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

        परिजनों ​​​​​​​को मिल सकती है सहयोग राशि

        बता दें कि निर्वाचन विभाग द्वारा मृतक शिक्षक के परिजनों को सहयोग राशि दी जा सकती है। फिलहाल अभी तक किसी तरह के आधिकारिक पुष्टि निर्वाचन विभाग की तरफ से सामने नहीं आई है। इस संदर्भ में जानकारी लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई परंतु संपर्क नहीं हो पाया है।



                Hot this week

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’

                पुरातात्विक धरोहर धनपुर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचनजिले...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories