CG: उधारी नहीं दिया तो दुकान में लगाई आग.. दुकानदार ने सिगरेट और कोल्ड्रिंक्स के पैसे मांगे थे, युवक को किया गिरफ्तार

            Bilaspur: बिलासपुर में पान दुकान में आग लगाने वाले फरार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, दो युवकों को दुकानदार ने सिगरेट और कोल्ड्रिंक्स की उधारी देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर बदमाश युवकों ने उसकी दुकान को ही आग के हवाले कर दिया था। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

            थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि निराला नगर निवासी आशीष कुशवाहा का पुराना बस स्टैंड में होटल ताज के सामने महाकाल स्मोकिंग टी स्टॉल के नाम पर दुकान है। बीते 25 दिसंबर की रात संतू तिवारी और निखिल कश्यप उसकी दुकान में आए थे। इस दौरान दोनों युवकों ने उससे उधारी में कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट देने के लिए कहा, जिस पर आशीष ने उन्हें सिगरेट और कोल्ड्रिंक्स की उधारी देने से मना कर दिया। तब दोनों युवक रेगुलर ग्राहक होने की बात कही। फिर भी दुकानदार ने उनकी नहीं सुनी। इससे नाराज संतू तिवारी ने काउंटर में लगे कांच को मुक्का मारकर तोड़ दिया, जिससे घबराकर दुकानदार आशीष अपनी दुकान बंद कर घर चला गया।

            देर रात दुकान में लगा दी आग
            रात करीब 11.30 बजे आशीष अपने घर में था। तभी उसे दुकान के आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी दुकान में आग लग गई है। वह फौरन अपनी दुकान पहुंचा, जहां दुकान के अंदर रखे सामान जलकर खाक हो गए थे। इस दौरान फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझा ली गई। लेकिन, आगजनी से दुकान का सामान जल गया। इस केस में पुलिस ने निखिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, संतू तिवारी फरार था। पुलिस ने उसके तिफरा स्थित मकान में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

                          जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज...

                          KORBA : चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना

                          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को सतर्क रहने और...

                          KORBA : कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित

                          एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत...

                          Related Articles

                          Popular Categories