Saturday, February 14, 2026

              CG Kanker News : बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, बच्चा और दो महिला गंभीर रूप से जख्मी; महतारी वंदन योजना का फार्म भरने जा रहे थे

              कांकेर: जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे-30 पर कानापोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे एक बच्चा और दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए चारामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

              जानकारी के अनुसार, दोनों महिला ग्राम कोकपुर के निवासी है। दोनों अपने स्कूटी में कानापोड़ में लगे शिविर में महतारी वंदन योजना फार्म भरने आ रहे थे। जहां कांनापोड़ के मोड़ पर पीछे से आ रही बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस पर दोनों महिलाओं को गंभीर चोटे आई हैं।

              जिनका इलाज चारामा के रानीदुर्गावती अस्पताल में चल रहा था। जहां से दोनों महिलाओं को रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। वहीं बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              Related Articles

                              Popular Categories