CG: रायपुर में शख्स ने किया सुसाइड, खंडहर में मिली लाश… ड्राइवर अंदर गया, तब पता चला मामला; जांच कर रही पुलिस

            RAIPUR: रायपुर में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने एक खंडहर के अंदर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी है। वहां एक ड्राइवर गया था, तब उसकी नजर पड़ी। जिसके बाद यह मामला सामने आया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

            मंगलवार दोपहर को न्यू धमतरी रोड पर स्थित कैपिटल प्लाजा के बगल खंडहर में एक ड्राइवर किसी काम से गया था। वहीं पर उसने देखा कि एक शख्स की लाश पेड़ लटकी हुई है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मगर अब सुसाइड करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories