CG : शादी समारोह के दौरान नाबालिग से गैंगरेप, सुनसान जंगल में बारी-बारी से किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेण्ड्रा में शादी समारोह के दौरान स्कूली छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे फरार आरोपी की तलाश करने पुलिस संदिग्ध ठिकानों में दबिश दे रही है। मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 19 अप्रैल को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा भी पहुंची थी। शादी के दौरान रात में नाबालिग किसी काम से शादी वाले घर से बाहर आई। इसी दौरान गांव के रहने वाले दो आरोपी गंगा राम चौधरी और नरेश चौधरी नाबालिग को घर के बाहर से उठाकर पास ही सुनसान जंगल मे ले गए।

              बारी-बारी से किया रेप

              जंगल में आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं नाबालिग के बेहोश होने पर दोनों वहां से भाग गए। दूसरे दिन शनिवार की सुबह कुछ महिलाएं जंगल की ओर जा रही थी तब उनकी नजर अचेत अवस्था मे पड़ी नाबालिग पर गई। उसके बाद आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 को इसकी जानकारी दी।

              होश में आने के बाद नाबालिग ने बताई पूरी घटना

              डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नाबालिग को शासकीय अस्पताल लाया गया। नाबालिग ने होश में आने पर पूरे वारदात की जानकारी परिजन और पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर गंगा राम चौधरी और नरेश चौधरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर एक आरोपी गंगा राम चौधरी को हिरासत में ले लिया है।

              फरार आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार- पेंड्रा पुलिस

              वहीं गैंगरेप का एक अन्य आरोपी नरेश चौधरी फरार है। पेण्ड्रा थाना एसडीओपी श्याम सिदार ने बताया कि आरोपी नरेश चौधरी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो टीम बनाकर उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पीड़िता की हालत खतरे से बाहर है।


                              Hot this week

                              कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने सड़क पर उतरे आयुक्त व सभापति

                              सुनालिया चौेक से सीतामणी तक चला आफिसियल मार्च, सड़कों पर बेतरतीब वाहन पार्किंग पर...

                              रायपुर : सोनपुरी डायवर्सन के कार्यों के लिए 4.04 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories