CG NEWS: कैफे में लगी भीषण आग… 10 हजार कैश, नया फर्नीचर समेत कई सामान जलकर खाक; एक सप्ताह पहले हुआ था उद्घाटन 

            कांकेर: जिले के सेन चौक स्थित परिंदा कैफे में सोमवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। जिससे पूरा कैफे जलकर राख हो गया है। करीब 1.5 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं काउंटर में रखे कैश भी जल गए। आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

            कैफे संचालक अशोक उइके ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही कैफे की शुरुआत की थी। रोज की तरह एक जनवरी को भी रात 9 बजे कैफे बंद कर घर चले गया। रात 10 बजे उन्हें दूसरे दुकानदारों से कैफे में आग लगने की सूचना मिली।

            काउंटर में रखे कैश भी जल गए।

            काउंटर में रखे कैश भी जल गए।

            कैश और सामान जलकर खाक

            आग लगे से कैफे में रखे 10 हजार कैश, नए फर्नीचर और अन्य सामान जल गए है। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कैफे पूरी तरह जल चुका था।

            आग लगने का कारण अज्ञात

            कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि सेन चौक स्थित कैफे में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। मामले की जांच जारी है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज...

                          Related Articles

                          Popular Categories