CG NEWS: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली युवक की जान… नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर लेकर अंबिकापुर जाते समय आई मौत

            बिलासपुर: जिले के रतनपुर में बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक की जान ले ली। युवक नेशनल हाईवे पार कर रहा था, तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक कांकेर जिले के पंखाजूर से ट्रैक्टर लेकर अंबिकापुर जाने के लिए निकला था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

            बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर मोहतराई स्थित बाबी ढाबा के पास हादसा हो गया है, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल है। खबर मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और कोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि कांकेर के पखांजूर निवासी सूरज खां (32) कमाने के लिए अंबिकापुर जा रहा था। उसके दोस्त ट्रैक्टर लेकर आगे चल रहे थे और वह बाइक पर सवार था।

            ट्रेलर की टक्कर से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया।

            ट्रेलर की टक्कर से युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया।

            बाइक खड़ी कर हाईवे पर आया और हो गया हादसा

            बताया जा रहा है कि मोहतराई के पास युवक अपनी बाइक खड़ी कर हाईवे पर अपने दोस्त को देखने के लिए वहां गया। तभी बिलासपुर से रतनपुर की तरफ जा रही ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क से दूर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को सिम्स भेज दिया है।

            खबर मिलते ही सिम्स पहुंचे दोस्त

            पुलिस को मृत युवक का मोबाइल मिला, जिससे उसके परिचितों को कॉल करने पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके साथ ट्रैक्टर लेकर जा रहे शुभ मंडल को दी। खबर मिलते ही शुभ वापस मोहतराई के पास आया, लेकिन तब तक उसे सिम्स भेज दिया गया था। पुलिस इस मामले को जांच में लेकर आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories