CG NEWS: सिलेंडर ब्लास्ट, 3 लोग जिंदा जले… रात में छठी कार्यक्रम से लौटे थे पति-पत्नी और बेटा, गृहमंत्री बोले- घटना की होगी जांच

              कवर्धा: जिले में रविवार रात सिलेंडर ब्लास्ट होने से 3 बैगा आदिवासियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पति-पत्नी और बेटा रात 12 बजे छठी कार्यक्रम से घर लौटे थे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। घटना कुकदुर थाना क्षेत्र के नागाडबरा गांव की है।

              जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बुधराम सिंह (35 वर्ष), हिरमतीन बाई (32 वर्ष) और उनके 8 वर्षीय बेटे जोन्हू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से घर में आग लगी और तीनों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई।

              सिलेंडर ब्लास्ट की तस्वीर।

              सिलेंडर ब्लास्ट की तस्वीर।

              सुबह लगी हादसे की जानकारी

              जब सुबह ग्रामीणों की नजर घर पर पड़ी, तब घटना की जानकारी लगी। इसकी सूचना तत्काल कुकदुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्डम के लिए भेजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              ​​​​​​घटना कैसे घटी है, इसकी जांच होगी- गृहमंत्री

              इस मामले में उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि ​​​​​​घटना कैसे घटी है, इसकी जांच होगी। प्रदेश सरकार मृत परिवारों का पूरा सहयोग करेगी। यदि गैस सिलेंडर विस्फोट से हादसा हुआ है, तो उसका उपयोग कैसा किया जाए, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              रायपुर : अबूझमाड़ की ‘लाल माटी’ पर खिंची विकास की नई रेखा

                              एनएच-130डी बना उम्मीदों का नया सवेरा​रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल

                              ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर...

                              रायपुर : एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

                              छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन...

                              Related Articles

                              Popular Categories