CG NEWS: महिला टीचर ने थिनर डालकर किया आत्मदाह… पैसे की डिमांड कर मारपीट करता था पति; 2 साल पहले की थी इंटरकास्ट लव मैरिज

        BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला टीचर ने थिनर डालकर आत्मदाह कर लिया। टीचर ने दो साल पहले एक युवक से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। आरोप है कि बेरोजगार पति पैसे की डिमांड को लेकर मारपीट करता था। घटना के एक माह बाद सकरी थाना पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

        उसलापुर निवासी सरिता तिवारी सरकारी शिक्षिका की पोस्टिंग बहतराई में थी। कुछ साल पहले मुंगेली के संबलपुरी निवासी विकास मसीह से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसी दौरान विकास ने शादी का प्रस्ताव रखा, तो सरिता भी तैयार हो गई।

        पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

        पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

        2 साल पहले आर्य समाज मंदिर में की थी लव मैरिज

        सरिता तिवारी ने साल 2020 में विकास मसीह से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई थी। कुछ दिनों बाद ही उनके संबंधों में दरार आ गई और विकास उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा।

        शिक्षिका सरिता तिवारी की पुरानी तस्वीर।

        शिक्षिका सरिता तिवारी की पुरानी तस्वीर।

        थिनर डालकर खुद पर लगाई थी आग

        10 दिसंबर 2023 की रात सरिता ने अपने ऊपर थिनर डालकर आग लगा ली थी। जिससे वो बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां करीब 10 दिन तक वह जिंदगी और मौत से जूझती रही। आखिरकार, 20 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

        इस दौरान पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान लिया था। जिसमें उसने अपने पति की प्रताड़ना की कहानी बताई थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी विकास मसीह के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।



                Hot this week

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                रायपुर : रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

                पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, RDA की हर संपत्ति...

                रायपुर : बस्तर की माटी से निकली नई उम्मीद

                किसान की बेटी मनीषा बनेगी डॉक्टर, नीट में पाई...

                Related Articles

                Popular Categories