CG NEWS: बजरंगबली के मंदिर में चोरों ने बोला धावा… दानपेटी, तांबा-पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान किए पार; पुलिस ने नाबालिग समेत 3 को पकड़ा

            जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के हनुमान मंदिर में शनिवार की देर रात चोरी हुई है मंदिर का ताला तोड़कर चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी तांबा पीतल के बर्तन समेत नगदी लेकर पर हो गए। हालांकि, चंद घंटों के अंदर ही पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ लिया है। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

            जामकारी के मुताबिक, हल्बाकचोरा में स्थित हनुमान मंदिर में चोरी हुई है। शनिवार की शाम मंदिर के पुजारी मंदिर का ताला बंद कर घर चले गए थे। जिसके बाद रात करीब 12 से 1 बजे के बीच 3 चोर मंदिर पहुंच गए। जिन्होंने मंदिर का ताला तोड़ दिया। फिर मंदिर के अंदर रखी दानपेटी, तांबा के सामान समेत नगदी पार कर लिए। वहीं कुछ देर बाद मंदिर के पास से गुजर रहे एक शख्स ने मंदिर का ताला टूटा देखा।

            फिर उसने इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को। मौके पर पहुंचे पुजारियों ने पुलिस को खबर की। जिसके बाद आज पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। सिटी कोतवाली प्रभारी लीलाधर रौठार समेत जवानों ने मामले की खोजबीन की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजय सेवक (20), रवि बघेल (20) समेत एक नाबालिग ने चोरी की है।

            जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों को पकड़ा। इनसे पूछताछ की गई। जिन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। इनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा। जबकि अन्य दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories