CG NEWS: गर्भवती महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या… सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाए आरोप, 3 महीने से ससुराल से थी लापता

              Surguja: अंबिकापुर में महिला के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ने 7 जनवरी को उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। वहीं 17 मई बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका ने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की मुख्य वजह अपने प्रेमी को बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राधापुर निवासी राखी तिर्की पति अविनाश एक्का उम्र 20 वर्ष का विवाह मई 2023 में हुआ था। 9 अक्टूबर 2023 को राखी अचानक अपने ससुराल को छोड़कर कहीं चली गई थी। महिला का पति व मायके वाले उसकी तलाश कर रहे थे।

              प्रेमी ने महिला के पति को जहर खाने की दी थी जानकारी

              12 जनवरी को ग्राम घंघरी निवासी महिला का प्रेमी संजय ने मोबाइल से अविनाश को जानकारी दी कि तुम्हारी पत्नी मेरे यहां है और बीमार है। जानकारी मिलने पर पति अविनाश ने जाकर देखा तो उसकी तबियत खराब थी। पूछने पर पता चला कि उसने 7 जनवरी को कीटनाशक का सेवन कर लिया था।

              प्रेमी संजय शंकरगढ़ में इलाज कराने के बाद उसे घर में रखा था। इसके बाद पति अविनाश ने महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहर के प्रभाव से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। जिसके बाद बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

              सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

              मृतका अपने पति को छोड़कर कुछ महीने से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। वह 2 महीने की गर्भवती थी। मृतका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उसने अपने प्रेमी संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories