Monday, February 9, 2026

            CG NEWS: पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट नीचे गिरी स्कार्पियो… 2 लोगों की मौत, ​​​​​​​संक्रांति उत्सव देखकर देर रात लौट रहे थे

            बलरामपुर: जिले के नेशनल हाइवे-343 में रविवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। घायलों को राजपुर सीएचसी से शुरुआती इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है।

            दरअसल, सखौली से स्कार्पियो क्रमांक सीजी 10 एनबी 2116 में सवार होकर कृष्णा पैकरा (29 वर्ष) के साथ 12 लोग तातापानी संक्रांति परब में शामिल होने रविवार को तातापानी गए थे। देर रात वो घर लौट रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे भेड़ाघाट स्थित मुड़ी नाले के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए 15 फीट नीचे गिर गई।

            इलाज के दौरान यशोदा नाम के महिला की मौत हो गई।

            इलाज के दौरान यशोदा नाम के महिला की मौत हो गई।

            चालक की मौके पर, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

            घटना की सूचना राहगीरों ने राजपुर थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यशोदा कंवर (30 वर्ष) को चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में योगेश्वर, रोशनी, चांदनी, बहादुर, सोनिया, लीलावती सहित 10 सवारों को सीएचसी राजपुर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

            घायलों के सिर में आई चोटें

            राजपुर थाने के एसआई दिनेश राजवाड़े ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। महिला यशोदा चालक के पीछे बैठी थी। चालक की साइड में बैठे लोगों को ज्यादा चोटें आई। सभी के सिर में चोट को देखते हुए चिकित्सक ने सभी को ऐहतियातन रेफर कर दिया। दोनों के शवों का राजपुर में पीएम कराया गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

                          व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधाररायपुर (BCC...

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories