CG NEWS: फंदे से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश… चुनरी से पेड़ पर लगाई फांसी, दोनों के अफेयर से परिजन थे नाखुश

        बलरामपुर: नए साल के दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। उनका शव बजरा गांव में पेड़ पर चुनरी से लटका मिला। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग भी थी और उसकी उम्र करीब 14 साल थी। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजन आपत्ति जता रहे थे। मामला बसंतपुर थाना इलाके का है।

        जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने सोमवार सुबह 2 शव को पेड़ पर लटका देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह की टीम मौके पर पहुंची। प्रेमी लक्ष्मण पंडो (18 वर्ष) और नाबालिग प्रेमिका ने दो चुनरी के सहारे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया था। दोनों विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के हैं।

        दोनों के शव चुनरी से लटके मिले।

        दोनों के शव चुनरी से लटके मिले।

        रात को घर से निकले थे

        पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा के बाद फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका उत्तरप्रदेश के ग्राम डुमहर की रहने वाली थी। कुछ समय से वह अपने रिश्तेदार के घर बाजरा गांव में रह रही थी। 31 दिसंबर की रात दोनों घर से निकले थे लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे।

        परिजनों को प्रेम संबंध को लेकर आपत्ति थी

        एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने आपत्ति की थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने फांसी लगा ली होगी। फिलहाल गांव के और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।



                Hot this week

                KORBA : देशभक्ति का अनूठा संगम : सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा ‘वन्दे मातरम् ‘

                कुसमुण्डा (BCC NEWS 24): सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक...

                Related Articles

                Popular Categories