CG : नर्सिग की प्रवेश परीक्षा के लिए 7 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन, 13 जून को होगा एग्जाम, छत्तीसगढ के निवासियों को नही लगेगी परीक्षा फीस

        रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 7 अप्रैल तय की गई है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के अभ्यर्थी व्यवसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

        व्यवसायिक परीक्षा मण्डल के संयुक्त नियंत्रक जे. सिंह ने बताया कि बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के लिए कोई भी शुल्क अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा।परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

        प्रदेश में इतने कालेज

        छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए 7500 सीटें है। प्रदेश के 140 से कालेजों में कोर्स का संचालित हो रहा है। इनमें 8 सरकारी कालेंज और 132 प्राइवेट कालेज शामिल है। पिछले साल बीएससी नर्सिग में प्रवेश के लिए 48 हजार से अधिक स्टूडेंट ने आवेदन किया था।

        13 जून को आयोजित होगी परीक्षा

        व्यवसायिक परीक्षा मंडल मिली जानकारी के मुताबिक B.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 13 जून को आयोजित की जाएगी। वही अभ्यर्थिंयों को ऑनलाईन आवेदन भरने के बाद 8 से 10 अप्रैल तक त्रुटि सुधार की सुविधा भी रहेगी।

        प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, प्रवेश परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड की जा चुकी है। इस वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



                Hot this week

                KORBA : सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 436 आवेदन, 92 का निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित, ग्रामीणों...

                KORBA : सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा जिले में भव्य स्वागत

                कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

                Related Articles

                Popular Categories