Monday, February 16, 2026

              CG: वकील से सवा लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी… खुद को ACB कोर्ट का मुहर्रिर बताया, फिर ले ली बैंक खातों की जानकारी

              दुर्ग: जिला न्यायालय का वकील बलराम सिंह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। उसके मोबाइल पर कॉल करके ठग ने खुद को एंटीकरप्शन कोर्ट का मोहर्रिर बताया। उसने कहा कि वो उसे जानता और रोज कोर्ट में मिलता है। इसके बाद झांसे में लेकर वकील से सवा लाख रुपए ठग लिए। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

              बलराम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो हनुमान नगर तीतुरडीह दुर्ग का रहने वाला है और दुर्ग जिला न्यायालय में वकील है। 6 सितंबर 2023 की शाम 4.30 बजे उसके मोबाइल पर कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को एंटीकरप्शन न्यायालय का मोहर्रिर बताया।

              वकील से करा लिया यूपीआई ट्रांसफर और फोन कर लिया बंद

              वकील से करा लिया यूपीआई ट्रांसफर और फोन कर लिया बंद

              कॉल करने वाले ने वकील को अपनी समस्या बताई और कहा कि, उसे पैसों की बहुत आवश्यकता है। बाहर से कुछ पैसे आने वाले हैं, लेकिन ऑनलाइन ट्र्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए मेरी मदद करिए। जो रकम आने वाली है, उसे अपने खाते में लेकर ट्रांसफर कर दीजिए।

              वकील को झांसें में लेकर ठग ने बैंक डिटेल ले ली और दे दी। इसके बाद बातों में फंसाकर वकील से 25 हजार रुपए ट्र्रांसफर करा लिए। जब वकील ने कहा कि, उसके वॉलेट में रकम नहीं आई है तो ठग ने कहा कि ट्रांजैक्शन अटका हुआ है। इतना बताकर 1 लाख 23 हजार 990 रुपए ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसने फोन काट दिया और स्विच ऑफ कर लिया।

              मोहन नगर पुलिस स्टेशन दुर्ग

              मोहन नगर पुलिस स्टेशन दुर्ग

              दो घंटे तक वकील से ठग ने की बात

              वकील ने बताया कि ठग ने उसे विश्वास दिलाने के लिए उसके खाते में दो बार 10-10 रुपए भेजे। इसके बाद वकील को लाइन में लिए लिए 2 घंटे तक बात किया। वकील से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाता रहा और उसे अपनी बातों में उलझाये रखा। शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक बात करने के बाद उसका फोन अचानक बंद हो गया। जब उसके बाद वकील के खाते में पैसा नहीं आया तो वो समझ गया कि वो ठगी का शिकार हो गया।


                              Hot this week

                              कोरबा: सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                              Related Articles

                              Popular Categories