Sunday, February 8, 2026

            CG: गैंगस्टर तपन सरकार के घर पुलिस की रेड… हत्या, अवैध वसूली मामले में फरार; आरोपी 1 साल पहले हुआ था रिहा

            दुर्ग: हत्या के आरोप में एक साल पहले जेल से रिहा हुए गैंगस्टर तपन सरकार के दुर्ग स्थित घर पर सोमवार शाम पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे इसकी जानकारी लग गई थी और वो फरार हो गया। दुर्ग पुलिस खुर्सीपार में हुई हत्या और अवैध वसूली के मामले में तपन को तलाश रही है।

            दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना इलाके में कुछ दिन पहले शुभम राजपूत की सेवक निषाद ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सेवक निषाद ने बताया कि शुभम राजपूत तपन सरकार के लिए काम करता था और उसके नाम पर अवैध वसूली करता था। होली के दिन वह उससे वसूली करने पहुंचा था। इससे दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने उसकी हत्या कर दी।

            तपन सरकार का वह घर जहां की गई छापेमारी।

            तपन सरकार का वह घर जहां की गई छापेमारी।

            दुर्ग पुलिस का कहना है कि शुभम राजपूत की हत्या में तपन सरकार की संलिप्तता दिख रही है। इसीलिए पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए खोज रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस ने सोमवार को तपन सरकार के दुर्ग स्थित घर पर छापा मारा। लेकिन छापेमारी से पहले ही वो वहां से फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

            एक साल पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ था तपन सरकार।

            एक साल पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ था तपन सरकार।

            1 साल पहले ही महादेव हत्याकांड मामले में छूटा था जमानत पर

            11 फरवरी 2005 को भिलाई में एक गैंगवार हुई थी। इसमें तपन सरकार ने सुपेला में रहने वाले गैंगस्टर महादेव महार की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मामले में कुछ महीने बाद पुलिस ने एक आरोपी गोविंद विश्वकर्मा को एनकाउंटर में मार गिराया था।

            इसके बाद एक-एक करके सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में 17 साल सजा काटने के बाद तपन अगस्त 2022 को जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

            तपन सरकार के घर के बाहर मौजूद पुलिस

            तपन सरकार के घर के बाहर मौजूद पुलिस

            गला रेतकर की गई थी शुभम की हत्या

            होली के दिन लेनदेन को लेकर शुभम राजपूत की कटर से गला रेत कर हत्या की गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सेवक निषाद को गिरफ्तार किया था। आरोपी सेवक ने पुलिस को बताया कि शुभम राजपूत तपन सरकार के नाम पर वसूली करता था। होली के दिन वह उससे रुपए मांग रहा था। इसी वजह से दोनों में विवाद हुआ और उसने कटर से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

            अभिषेक झा, एएसपी सिटी दुर्ग

            अभिषेक झा, एएसपी सिटी दुर्ग

            तपन की गिरफ्तारी के लिए लगातार जारी रहेगी छापेमारी

            दुर्ग एएसपी अभिषेक झा बताया कि थाना खुर्सीपार क्षेत्र में कुछ दिनों पहले हत्या हुई थी। उस मामले में विवेचना के दौरान पता चला कि इसमें तपन सरकार की भूमिका है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की तपन अपने घर आता जाता है। इसी को लेकर पुलिस की टीम ने उसके घर में छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान घर की तलाशी ली गई। तपन सरकार अभी भी फरार है। आगे इसी तरह कार्रवाई होती रहेगी।


                          Hot this week

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          रायपुर: खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                          रायपुर प्रेस क्लब की इंटर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories