CG: 2 महीने पहले मिला था कंकाल, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार… पुलिस ने किया सीन रिक्रिएट, आरोपी ने कहा- शराब पीकर मारपीट करती थी इसलिए मार डाला

              रायगढ़: जिले में 2 महीने पहले मिले कंकाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 22 जून को पुलिस को एक खोपड़ी और हड्डी मिली थी। फॉरेंसिंक रिपोर्ट में पता चला कि यह 23-25 साल की कोई युवती थी। जिसके बाद सोमवार को घरघोड़ा थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि लड़की शराब पीने की आदी थी और परेशान करती थी इसलिए उसे मार डाला।

              जानकारी के मुताबिक, बरोनाकुंडा गांव के झरिया टिकरा में कुंए में प्लास्टिक के तिरपाल में बंधा हुआ मानव कंकाल मिला था। जांच में पता चला की इसकी हत्या की गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के कद काठी के गुम इंसानों की थानों से जानकारी लेने के साथ आसपास के गांव में पतासाजी की।

              ग्राउंड इंनपुट पर काम कर रही टीम को घटनास्थल से 20 किमी दूर ग्राम पुरी की एक 25 साल की युवती के लापता होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों से पूछताछ पर यह पता चला कि युवती मजदूरी का काम करती थी जिसका कुडूमकेला के सोहन दास महंत जो राज मिस्त्री का काम करता था उसके साथ संबंध था।

              जिसके बाद घरघोड़ा पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि सोहन कुछ दिनों से काफी परेशान दिखाई दे रहा है। साथ ही वह युवती भी दोबारा उसके साथ नहीं देखी गई है। साइबर सेल से टेकनिक्ल डेटा को भी घटनाक्रम से जोड़कर देखा गया। संदेह पुख्ता होने पर सोहन दास महंत को हिरासत में लिया गया। जिसमें उसने पूरा खुलासा कर दिया।

              आरोपी ने बताया कि, करीब 8 साल पहले मेरा पुरी निवासी युवती से प्रेम संबंध चल रहा था जो शराब पीने की आदी थी, शराब पीकर गांव के सार्वजनिक स्थानों में मारपीट, गाली गलौज कर बेइज्जती करती थी। जिसके बाद उसने मुझपर बलात्कार का भी केस किया था।

              उसकी रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके बाद न्यायालय में आपस में शादी करने की शर्त पर आपसी राजीनामा होने पर मुझे जमानत मिल गई थी।

              2023 में होली से करीब 15 दिन पहले युवती के साथ काम करने के लिए कोटरीमाल तरफ गए थे, वहीं रहकर कुछ दिन काम किए, लेकिन वहां भी उसने शराब पीकर मुझसे मारपीट, गाली गलौज किया। इसलिए होली से करीब 3-4 दिन पहले मैं उसे लेकर वापस निकल गया।

              इस तरह घटना को दिया अंजाम

              रास्ते में ग्राम बरौनाकुण्डा पगडंडी रास्ता में जाते समय रात में 11 बजे युवती ने फिर शराब पीने की जिद की जिससे गुस्सा में आकर अपने पास रखे डंडे से आरोपी ने वार किया जिससे वह जमीन पर गिर गई। फिर गमछे को उसके गले में लपेट कर खींच कर कस दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

              आरोपी ने बताया कि युवती की मौत के बाद शव को अपने पास रखे चादर बिस्तर कपड़े से वहीं से कुछ दूर पहले जला दिया। लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जला इसलिए शव के पैर को मोडकर बांधा, और अधजले शव को प्लास्टिक के दो बोरियों में भरकर कुएं में फेंक दिया।

              39 साल के आरोपी सोहन के साथ पुलिस ने सिन रि-क्रिएट भी किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories