कोरबा: न्यूज एंकर की हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार… 5 साल पहले हुई थी लापता, जिम ट्रेनर और साथी को पुलिस ने पकड़ा

        कोरबा: जिले में 5 साल पहले लापता हुई न्यूज एंकर की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 5 साल बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके जिम ट्रेनर और एक साथी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला कुसमुंडा थाना इलाके का है।

        जानकारी के मुताबिक, न्यूज एंकर सलमा के लापता होने पर परिजन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस सलमा की तलाश करती रही। लेकिन 5 साल बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी बीच अचानक उसकी हत्या की बात सामने आई। जिसमें लाश दर्री मुख्य मार्ग भवानी मंदिर के पास सड़क निर्माण के दौरान दफनाने की भी जानकारी मिली।

        पुलिस ने कुछ महीने पहले ही दर्री मुख्य मार्ग किनारे नर कंकाल बरामद करने जेसीईबी मशीन से खुदाई भी की गई थी। नर कंकाल नहीं मिलने के बाद रायपुर से डिटेक्टिव मशीन भी मंगाई गई थी। लेकिन नर कंकाल बरामद नहीं हुआ लगातार इस मामले में तलाश जारी है।

        इसी बीच पुलिस ने जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान खान की हत्या कब, कैसे और क्यों हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द इसका खुलासा कर सकती है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                Related Articles

                Popular Categories