Friday, February 20, 2026

              CG : तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 घायल, बुजुर्ग का टूटा पैर और महिलाओं को चोट, लोगों ने ड्राइवर को पीटा

              दुर्ग: जिले के कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार में सामने जा रहे एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे रिक्शा में सवार तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग को चोटें आई है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

              कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालक रविवार रात 3 महिलाओं को लेकर कुम्हारी से भिलाई की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक कार CG 08 AS3921 का चालक तेज रफ्तार में आया और ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे रिक्शा उछलकर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग का पैर टूट गया है, तो वहीं तीनों महिलाओं को काफी चोटें आई हैं।

              वह कार जिसने मारी ई रिक्शा को टक्कर

              वह कार जिसने मारी ई रिक्शा को टक्कर

              दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए कुम्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से बुजुर्ग रायपुर रेफर किया गया है।

              कार चालक की पिटाई करती पब्लिक

              कार चालक की पिटाई करती पब्लिक

              शराब के नशे में था कार चालक

              पुलिस ने कार चालक लोमन नेताम (26 साल) गंडई निवासी को गिरफ्तार कर उसका एल्कोहल टेस्ट किया तो पता चला कि उसने जमकर शराब पी हुई थी। कार चालक राजनांदगांव का रहवासी बताया जा रहा है। कुम्हारी पुलिस घायलों के परिजनों का इंतजार कर रही है कि वो FIR कराने पहुंचे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाए।


                              Hot this week

                              KORBA : गोपालपुर पुनर्वास गांव की बर्षो से जर्जर सड़कों का होगा जीर्णोंद्धार व डामरीकरण

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण और...

                              KORBA : परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories