CG: मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत पमशाला में आज आगमन पर कंवर समाज के लोगों के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र में आने की खुशियां मनाई गई। उत्साह से भरे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कंवर समाज की अद्भुत सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। इस मौके पर कंवर समुदाय के लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन ऐल्सा (अनरसा) रोटी से तुलादान कर मंच पर मुख्यमंत्री श्री साय का भव्य स्वागत हुआ। ऐल्सा रोटी चावल आटे और गुड़ से बना एक मीठा पकवान है। जिसे कंवर समाज द्वारा त्यौहारों, उत्सवों और शुभ कार्यों के अवसर पर बनाया जाता है।  


                              Hot this week

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories