CG: हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला… लकड़ी लेने गया था, जंगल में 10 हाथियों का दल कर रहा विचरण

          रायगढ़: जिले में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। मंगलवार की सुबह लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण को जंगली हाथियों के दल ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

          जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के लैलूंगा रेंज के ग्राम जतरा निवासी बृजराज सिदार सुबह तकरीबन 7 बजे लकड़ी लेने जंगल की तरफ गया था। इसी बीच जंगली हाथियों के एक दल ने पाकरगांव बीट 335 पीएफ सरना बार्डर के पास ग्रामीण का सामना हो गया।

          हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत।

          हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत।

          10 जंगली हाथियों का दल कर रहा विचरण

          जिसके बाद जंगली हाथियों ने बुजुर्ग को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से 10 जंगली हाथियों का दल उनके क्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिसमें चार मादा, चार नर और 2 बच्चे शामिल हैं।

          फसलों को नुकसान पहुंच रहे हाथी

          जंगली हाथी आए दिन किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। बहरहाल हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : जनदर्शन में दिव्यांग गौतम को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

                    सहारा मिला तो आसान हुई राह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े...

                    रायपुर : नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

                    ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं भर रही सफलता की नई...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : बस्तर की ‘ज्ञानगुड़ी’ से निकले चार हीरे, पहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट हासिल कर रचा गौरव

                    दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण...

                    Related Articles

                    Popular Categories