CG: छत की ग्रिल से लटककर शख्स ने दी जान.. आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं, पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ

            Balod: बालोद जिले के नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- 1 बघमरा में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम घनश्याम सिंह निषाद (45 वर्ष) है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात घनश्याम ने छत की रेलिंग से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

            गुंडरदेही-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक- 1 (बघमरा) है। मृतक घनश्याम निषाद ने पड़ोसी अंगद चौधरी की मकान के छत की ग्रिल पर नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई। अंगद चौधरी ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बताने पर हुई। वॉर्ड पार्षद टीका राम निषाद ने बताया कि उन्होंने गुंडरदेही थाने में मामले को लेकर आवेदन दिया है। घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

            घटनास्थल पर जुटी भीड़।

            घटनास्थल पर जुटी भीड़।

            इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों और परिचितों से पुलिस बातचीत कर घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है। परिजन भी फिलहाल साफ-साफ नहीं बता पा रहे हैं कि घनश्याम ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का चैंपियन बना मैनपाट टाइटंस

                          फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हरायारायपुर (BCC...

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के अधिकारों को बड़ा संरक्षण

                          राज्य शासन ने अधिसूचित किए छत्तीसगढ़ सामाजिक सुरक्षा नियम,...

                          Related Articles

                          Popular Categories