CG : शबरी नदी में डूबा युवक हत्या का था आरोपी, वारदात के बाद से दोस्तों के साथ था फरार, 48 घंटे बाद मिला शव

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य की सीमा पर बस्तर के नगरनार में शबरी नदी में डूबे एक युवक की लाश मिल गई है। करीब 48 घंटे बाद SDRF की टीम ने शव ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि, मृतक राजनांदगांव में हुई एक हत्या का आरोपी था। जो पिछले कुछ दिनों से फरार था। अब बस्तर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने शव को मेडिकल कॉलेज भेजी है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

              दरअसल, राजनादगांव के चिखली थाना क्षेत्र में पिछले महीने दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। फिर 11 मार्च को दहाड़े दहाड़े दोनों गुटों के युवकों के बीच चाकूबाजी हो गई थी। तुलसीपुर निवासी किशन साहू उर्फ झिल्ली दादा और अभिषेक उत्कल के अलावा अन्य युवकों के बीच पुरानी रंजिश थी। इस चाकूबाजी में अभिषेक समेत 6 आरोपियों ने किशन की हत्या कर दी थी।

              पिछले 48 घंटे से SDRF और पुलिस की टीम शव ढूंढने लगी हुई थी।

              पिछले 48 घंटे से SDRF और पुलिस की टीम शव ढूंढने लगी हुई थी।

              हत्या के बाद से फरार थे 3 आरोपी

              चिखली थाना प्रभारी नरेश बंजारे की माने तो 3 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य तीन आरोपी जिसमें अभिषेक, बीनू और संजु पटेल फरार चल रहे थे। इस वारदात के बाद पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी। वहीं अभिषेक की नदी में डूबने से मौत हो गई है।

              नहाने के दौरान हुआ हादसा

              दरअसल, 2 दिन पहले अभिषेक अपने अन्य दोस्तों के साथ बस्तर आया था। पहले चित्रकोट गए। यहां घूमने के बाद ये नगरनार की तरफ चले गए थे। जिसके बाद वहां शबरी नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी बीच अभिषेक ज्यादा गहरे पानी में चला गया था। डूब गया था। इसके साथियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

              वहीं SDRF की टीम ने पिछले 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ लिया है। इसके मौत की खबर राजनांदगांव पुलिस को भी मिल गई है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहे है तेजी से निर्माण कार्य

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नक्सलमुक्त आबूझमाड़ क्षेत्र में अब...

                              Related Articles

                              Popular Categories