CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: 13 IAS अफसरों का तबादला, आदेश जारी… डॉ. सीआर प्रसन्ना को मिला राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार, देखें लिस्ट

        रायपुर: विष्णुदेव साय कैबिनेट की मीटिंग के बाद राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। 13 अफसरों के विभागों में बदलाव किया गया है। IAS नीलम नामदेव एक्का को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ गृह एवं जेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं गोपाल वर्मा सूचना आयोग के सचिव बनाए गए हैं।

        इसके साथ ही डॉ. सीआर प्रसन्ना को राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही IAS महादेव कावरे को कोष लेखा, पेंशन का संचालक बनाया गया है। आईएएस राजेश सिंह राणा को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।
        देखें आदेश



                Hot this week

                रायपुर : ‘नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश

                जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं...

                Related Articles

                Popular Categories