Friday, February 27, 2026

              CG: अकेली रह रही महिला की प्रेमी ने की हत्या… प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

              दुर्ग: जिले के भिलाई अंतर्गत शिवपुरी बस्ती में बीती रात एक महिला का शव मिला। महिला के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के दौरान पाया कि महिला के एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद कुर्रे (45 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

              जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि वेदमती वर्मा (46 वर्ष) निवासी ग्यारह खोली शिवपुरी जामुल बस्ती की बीती रात उसके घर में लाश मिली थी। पति से तलाक होने के बाद से वो अकेले ही घर पर रहती थी। बुधवार शाम मकान मालिक ने देखा कि वेदमाती के कमरे से कोई हलचल नहीं आ रही है। उसने कपसदा कुम्हारी निवासी उसके भाई मनहरण को इसकी सूचना दी। मनहरण ने घर पहुंचकर अंदर देखा तो वहां वेदमती की लाश पड़ी हुई थी। उसके गले में पतली सी प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। नाक एवं मुंह से खून आ रहा था। उन्होंने तुरंत जामुल पुलिस को सूचित किया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

              महिला का कमरे में पड़ा शव और गले में बंधी रस्सी

              महिला का कमरे में पड़ा शव और गले में बंधी रस्सी

              25 साल पहले पति ने दे दिया था तलाक
              वेदमती के एक बेटा है, जो कि रायपुर में काम करता है और वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। वेदमती बलौदा बाजार जिले की रहने वाली है। उसके पति ने उसे 25 साल पहले तलाक दे दिया था। उसके बाद उसने अपने बेटे को पाला पोसा। कुछ साल पहले उसके बेटे की भिलाई में नौकरी लगी तो वो मां को लेकर यहां आ गया। बेटी की शादी होने के बाद उसकी नौकरी रायपुर में लग गई और वो मां को छोड़कर अपने परिवार के साथ रायपुर चला गया। इसके बाद से वेदमति अकेली ही भिलाई में रह रही थी।

              एक ही फैक्ट्री में काम करते थे महिला और आरोपी
              जामुल पुलिस के मुताबिक आरोपी दुर्गा प्रसाद कुर्रे (45 साल) दुर्ग का रहने वाला है। वो भिलाई तीन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नीरोज कंपनी में सिक्यूरिटी कार्ड का काम करता है। उसी कंपनी में वेदमती भी काम करती थी। दुर्गा प्रासद ने अकेली महिला का फायदा उठाया और उससे जान पहचान बढ़ाई। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। गार्ड के कहने पर कुछ समय पहले ही वेदमती ने ग्यारह खोली में कमरा लिया। वहां अक्सर दुर्गा प्रसाद का आना जाना था। उसने महिला की हत्या क्यों की इसके बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : ग्राम कुकुसदा में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश...

                              Related Articles

                              Popular Categories